Sarkari Yojana

कुंभ राशि के लोगों को मिलेगा जीवनसाथी का साथ, ये लोग रखें स्वास्थ्य का ख्याल

नई दिल्ली, Aaj Ka Rashifal 7 October 2022: आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। बता दें कि द्वादशी तिथि शुक्ल पक्ष द्वादशी सुबह 09 बजकर 40 मिनट से 7 अक्टूबर सुबह 07 बजकर 26 मिनट है। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। शुक्रवार के दिन प्रदोष व्रत भी रखा जा रहा है। शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए काफी खास है। जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन। 

राशि के लोगों को मिलेगा जीवनसाथी का साथ ये
Aaj ka rashifal 7 October 2022 शुक्रवार के दिन काफी अच्छा जाने वाला है। क्योंकि आज के दिन एक साथ कई शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में आज के दिन कई राशियों के लिए काफी खुशियां लेकर आने वाले हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। संबंधित अधिकारी का सहयोग रहेगा। 

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा उत्तम होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक व व्यावसायिक मामलों में लाभ मिल सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

अनचाही यात्रा या व्यक्ति से तनाव मिल सकता है। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। संतान या जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

See also  PM Kisan 14th Kisat Kab Ayegi | PM Kisan agali kisat kab ayegi

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है धन व्यय होगा। मन खिन्न रहेगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

संतान या शिक्षा के कारण चिंतित हो सकते हैं। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। भाई-बहन का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button